छत्तीसगढ़ - दो छात्रों में विवाद के बाद चले चाकू , एक छात्र की हालत गंभीर , ईलाज जारी

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो छात्रों में विवाद के बाद चले चाकू , एक छात्र की हालत गंभीर , ईलाज जारी
कांकेर 14 जनवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार शाम सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई। दूसरे पक्ष के छात्रों ने 10वीं के क्लास में पढ़ने वाले छात्र को चाकू मार दिया। वह छुट्‌टी के बाद घर लौट रहा था। हमले के बाद आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल छात्र को उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शहर के नरहर देव शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में लाल माटवाड़ा गांव निवासी छात्र युवराज 10वीं क्लास में पढ़ता है। उसने करीब 4-5 दिन पहले क्लास में ही पढ़ने वाले छात्र से पेंसिल मांगी थी। काम करने के दौरान पेंसिल टूट गई। इसके बाद युवराज और आरोपी छात्र में विवाद हो गया। हालांकि तब स्कूल में अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम छुट्‌टी के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे। युवराज भी अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। तभी स्कूल से करीब 500 मीटर दूर अल्बेला पारा में चिल्ड्रन गार्डन के पास आरोपी छात्र अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और युवराज को रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। युवराज ने आरोपी छात्र को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि छात्र ने चाकू निकाल लिया और युवराज पर हमला कर दिया। चाकू दो जगह उसके हाथ में लगा। उसे घायल देख और खून बहता देख बाकी छात्र भी चिल्लाने लगे। इस पर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद युवराज के दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पूछताछ के बाद आरोपी छात्र और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी छात्र वहीं शहर का रहने वाला है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH