छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित मिला, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हुई
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 16 मई - प्रदेश में आज फिर कोरोना का एक नया मरीज मिला है. जो नया मरीज मिला है वह बालोद जिले के पंडरदल्ली क्षेत्र का रहने वाला है. इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है ।बताया जा रहा है कि बालोद जिले में जो नया मरीज मिला है वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई से लौटा था. जिसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. क्वारेंटाइन होने से पहले युवक अपने दोस्त के साथ बाइक में बैठकर शहर में घूमा था. युवक के पॉजीटिव पाए जाने की खबर से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस युवक को मिलाकर बालोद जिला में यह दूसरा संक्रमित मरीज है , बता दें कि इस नए मरीज के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है. वहीं 56 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर अपने घर लौट चुके हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 28 मरीज कोरबा जिले से पाए गए. दूसरे स्थान पर दुर्ग रहा जहां 10 मरीज मिले. तीसरे नंबर पर राजधानी रायपुर जहां 7, सूरजपुर में 6, कवर्धा में 6, जांजगीर-चांपा में 5, बालोद में 2 और राजनांदगांव, बिलासपुर और कोरिया से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश