आज का राशिफल , दिनांक 10 जनवरी 2022 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 10-01-2022 11:52:10 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 10 जनवरी 2022 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 10 जनवरी 2022 दिन सोमवार - 

मेष राशि - आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे।

वृष राशि - आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपको कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। 

मिथुन राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें। कुछ चीजों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। 

कर्क राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

सिंह राशि - आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।  कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे। 

कन्या राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है।  निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।

तुला राशि - आज आपको कर्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि - कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आप बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने का प्लान बनायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा।  दोस्तों के साथ दोस्ती और बेहतर होगी। जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे। 

धनु राशि - आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। आप किसी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात करेंगे, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे। 

मकर राशि - आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी।  इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे। आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, जो आगे चलकर आपको फायदा कराएंगे। 

कुंभ राशि - आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरे होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे

मीन राशि - आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटर्नशिप करने का ऑफर मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।  

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH