युवती की अश्लील तश्वीर शोसल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती , 10-01-2022 7:06:22 AM
Anil Tamboli
युवती की अश्लील तश्वीर शोसल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार
सक्ती 09 जनवरी 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती थाना क्षेत्रांतर्गत के प्रार्थिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाईल नम्बर पर फेसबुक चलाती है कि दिनांक 15 नवम्बर 2021 को उसके फेसबुक एकाउण्ट पर आर. के. सारथी नाम से फ्रेन्ड रिक्वेस्ट आया था जिसे उसके द्वारा एक्सेप्ट किया गया था फिर फेसबुक के माध्यम से आर.के. सारथी से चैटिंग होता था इसी बीच दोनों एक दूसरे का मोबाईल नम्बर अदान प्रदान किये थे।

आर के सारथी से इन्टाग्राम , व्हाट्सअप , टेक्स्ट मैसेज से चैटिंग होने लगा लगा फिर कुछ दिन बाद आर.के. सारथी के मोबाईल नम्बर से बातचीत होने लगा।आर.के. सारथी द्वारा मोबाईल से बातचीत के दौरान प्रार्थिया को शादी करूंगा बोला तो उसे रिश्ते के लिए अपने घर वालों को भेजने के लिए बोली थी। इसके बाद आर.के. सारथी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर बातों में फंसा लिया और उसकी अश्लील फोटो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा जिससे उसके बातों में आ गई और अपनी अश्लील फोटो आरोपी आर.के. सारथी को उसके व्हाट्सअप नम्बर पर भेजी थी।

दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को आरोपी आर.के. सारथी द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से प्रार्थिया के मोबाईल नम्बर पर फोन कर 08 हजार रुपयो की मांग करने लगा नहीं देने पर उसका अश्लील फोटो फेसबुक इंस्ट्रग्राम एंव सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा बोलने लगा और फोन पे नम्बर 79096XXXXX पर पैसा डालने को कहा गया प्रार्थिया द्वारा आर.के. सारथी को पैसा नहीं देने पर फेसबुक , व्हाट्सअप , टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से उसे गाली देने लगा और दिनांक 04 जनवरी 2022 को फोटो को फेसबुक में अश्लील शब्द लिखकर अपलोड कर दिया गया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 08 / 2022 धारा 509 ( ख ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद सोनी एवं SDOP सक्ती मो. तस्लीम आरिफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में टीम गठित कर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में नई तकनीक की मदद से आरोपी के ग्राम पंतोरा में होने की जानकारी मिलने पर गठित टीम सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू , आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , आरक्षक महेन्द्र राठौर को आरोपी पतासाजी हेतु भेजा गया।

रवाना गठित टीम द्वारा अपने सूझबुझ एवं विवेक का परिचय देते हुए आरोपी रामेश्वर सारथी पिता ज्योति राम सारथी उम्र 25 वर्ष निवासी पंतोरा चौकी को उसके ग्राम निवास पंतोरा से धरदबोचा गया । आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही एवं विवेचना सहयोग में निरीक्षक रूपक शर्मा , सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू , प्रधान आरक्षक कमल किशोर साहू , आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , आरक्षक महेन्द्र राठौर , आरक्षक विजय जोलहे और नरेन्द्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH