छत्तीसगढ़ - TET की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का वाहन पलटा , एक छात्रा की मौत

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - TET की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का वाहन पलटा , एक छात्रा की मौत
बलौदाबाजार 09 जनवरी 2022 - बलौदाबाजार में जिले के भाटापारा में टीईटी की परीक्षा देने जा रहे सात अभ्यर्थियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार वाहन सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला अभ्यर्थी की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने पास के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। गंभीर रुप से घायल एक युवक को रायपुर रेफर किया गया है।

रविवार को छत्तीसगढ़ सीजी टीईटी की परीक्षा होनी थी। भाटापारा से लगभग 7 अभ्यर्थी वाहन से लवन परीक्षा सेंटर जा रहे थे। भाटापारा से निकलते ही ग्राम राजाढार के पास ओवरटेक करते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। 

इस हादसे में एक महिला अभ्यर्थी ज्योति ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घायलों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाकी लोगों का इलाज भाटापारा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को सीधा कराया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH