छत्तीसगढ़ - जिले में उड़ी लॉकडाउन की अफवाह , सफाई देने के लिए कलेक्टर को आना पड़ा सामने

बलौदा बाजार , 08-01-2022 3:01:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिले में उड़ी लॉकडाउन की अफवाह , सफाई देने के लिए कलेक्टर को आना पड़ा सामने
बलौदाबाजार 07 जनवरी 2022 -  कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने निकट भविष्य में जिले में लॉकडाउन होने संबंधी कुछ मीडिया में आई खबरों का खण्डन करते हुए इसे महज अफवाह बताया है. उन्होंने इसे जमाखोरों और मुनाफाखोरों की साजिश बताते हुए ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध आज से ही कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से वीसी के जरिए चर्चा कर असामजिक तत्वों को कानून के दायरे में लाने को कहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के हालात फिलहाल नहीं हैं. जब भी इसे लगाने की नौबत आएगी, उसके पूर्व लोगों को सूचित किया जाएगी. उन्होंने जमाखोरों के झांसे में न आने की अपील आम नागरिकों से की है

लॉकडाउन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपाय है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार इसे अंतिम विकल्प के रूप में लागू किया जाएगा. कलेक्टर ने यह जरूर कहा है कि कोरोना दोगुनी गति से जिले में पैर पसार रहा है. लोग-बाग इसे सावधानीपूर्वक और गंभीरता से लें. भीड़-भाड़ में जाने से बचें, मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें, तो कोरोना को हमले का मौका ही नहीं मिलेगा और लॉकडाउन की जरूरत हैं नहीं पड़ेगी. कलेक्टर जैन ने आज सुबह ही खाद्य, नापतौल, राजस्व और नगरीय निकाय विभागों को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करनें के निर्देश दिए है. उन्होंने इसके लिए टीम भी गठित कर दी और आज शाम तक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने कहा है. उन्होंने कहा कुछ लोग इस विपरीत समय का फायदा उठाने के फिराक में है. जिलें में किसी भी तरह की खाद्य सामग्री की कमी नहीं है. जिले के सभी नागरिक जागरूक और सतर्क रहे और अफवाहों से दूर रहें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH