मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान , आलाकमान से मुलाकात होगी तो बदलाव पर करेंगे चर्चा

रायपुर , 21-12-2021 11:05:08 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान , आलाकमान से मुलाकात होगी तो बदलाव पर करेंगे चर्चा
रायपुर 21 दिसम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ में सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए। तीन दिवसीय प्रवास में सीएम बघेल मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो जाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आलाकमान से मुलाकात का समय मिलेगा, तो मंत्रिमंडल बदलाव पर बात होगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का मुख्यमंत्री का समय तय नहीं हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उम्मीद की जा रही है कि सीएम बघेल से भी वो चर्चा करेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि कोई भी बदलाव केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ही होगा। मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी।

नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल पर भी मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के अधिकारियों की सूची बनाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता अपनी हार देखकर खींझे हुए हैं। भाजपा और डा. रमन का असली चेहरा अब जाकर सामने आया है। जनता ने चुनाव में भाजपा को नकार दिया है। इसके बाद भी भाजपा के नेता सरकार के जनहितकारी कामों पर लगातार अंगुली उठा रहे हैं।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH