शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 02/05/2026 11:26:28 AM
Anil Tamboli
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

सागर 02 मई 2026 - सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौला गोसाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मायके में रह रही 26 वर्षीय नवविवाहिता रचना आदिवासी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले महिला ने खुद का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें वह रोते हुए गब्बर पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी पहले ठीक चल रही थी, लेकिन उसके कारण सब कुछ बर्बाद हो गया। 

मृतका के पिता बृजलाल आदिवासी का आरोप है कि गांव के ही गब्बर आदिवासी नामक युवक ने रचना के शादी से पहले कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर वह लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों का कहना है कि रचना की पिछले साल जुलाई 2025 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में रहने लगी थी। 30 अप्रैल की देर रात महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों के मुताबिक आरोपी गब्बर ने रचना के पति राजकुमार को भी दोनों के बीच पुराने संबंधों की जानकारी दे दी थी, जिसके बाद दांपत्य जीवन में विवाद बढ़ गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पति उसे मायके छोड़कर चला गया। इसके बाद से रचना लगातार मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के दबाव में थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें गांव के युवक पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH