सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर

सक्ती , 02-05-2026 7:36:41 AM
Anil Tamboli
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर

सक्ती 02 मई 2026 - 30 अप्रैल को रानी सागर पारा वार्ड क्रमांक 09 से गिरफ्तार हुआ सटोरिया भूपेंद्र राठौर पिता सतीश राठौर उम्र 28 साल को लेकर हर घंटे एक चौकाने वाला खुलासा हो रहा है। इससे पहले की खबर में हमने बताया था कि भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल के आधार पर सायबर सेल और सक्ती पुलिस ने पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के भाई मुकेश अग्रवाल सहित दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

और अब एक नई जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड कोई शुभम अग्रवाल है जिसके लिए भूपेंद्र राठौर काम करता था और भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल फोन भी शुभम अग्रवाल का ही है। यँहा तक कि भूपेंद्र राठौर के गिरफ्तारी के वक्त मौके पर शुभम अग्रवाल और उसका एक अन्य सहयोगी मौजूद था लेकिन पुलिस ने उन दोनों को छोड़कर सिर्फ भूपेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया। जो सवालों के घेरे में है।

इस मामले में शुभम अग्रवाल का नाम आने के बाद शुभम अग्रवाल का मोबाईल स्विच ऑफ है और वो सक्ती से नदारद है। अगर सायबर सेल भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल के EMEI नंबर और सिमकार्ड की जांच करे तो स्थिति आए ज्यादा स्पष्ट ही जाएगी।

बहरहाल पूरे सक्ती शहर में यह चर्चा का विषय है कि सक्ती पुलिस ने आखिरकार नामजद सटोरिया कालू को छोड़कर मामूली सटोरिया भूपेंद्र राठौर को ही क्यो गिरफ्तार किया जबकि पूरा शहर जनता है कि कालू ना सिर्फ IPL में बल्कि साल भर चलने वाले लगभग हर क्रिकेट मैच में दांव लगवाता है और वो भी अपने घर से खुलेआम। जिसे पूर्व TI विवेक शर्मा ने 29 मई 2024 को घर का दरवाजा तोड़ कर गिरफ्तार किया था और कालू ने उस दौरान क्या किया था ये सब जानते है।

खबर में लगातार अपडेट जारी है..

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH