छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

बिलासपुर , 02/05/2026 11:07:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

बिलासपुर 02 मई 2026 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पूरी तरह बंद रहेगा। यह कार्य ट्रेनों की गति, सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस 5 मई से 24 मई 2026 तक रद्द

68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी।गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी।बालाघाट पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर 4 मई से 23 मई 2026 तक रद्द

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां 

(1) गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के स्थान पर जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी होते हुए चलेगी।

(2) गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया–बालाघाट–नैनपुर–जबलपुर के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–छिंदवाड़ा–नैनपुर–जबलपुर होते हुए चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और नियंत्रित होने वाली गाड़ियां

(1) गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को दिनांक 02.05.2026 से 22.05.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं दुर्ग–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस को दिनांक 03.05.2026 से 23.05.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस को दिनांक 02.05.2026 से 22.05.2026 तक अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं अजनी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस को दिनांक 03.05.2026 से 23.05.2026 तक अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–अजनी के मध्य रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 51708 गोंदिया–जबलपुर पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68813 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 68814 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 68809 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 68810 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(11) गाड़ी संख्या 68811 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(12) गाड़ी संख्या 68812 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(13) गाड़ी संख्या 78803 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(14) गाड़ी संख्या 78804 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(15) गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(16) गाड़ी संख्या 78806 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(17) गाड़ी संख्या 78809 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(18) गाड़ी संख्या 78810 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH