सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती 02 मई 2026 - निरीक्षक Y N शर्मा ने जब से सक्ती यातायात विभाग थाने की कमान संभाली है तभी से काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही कर जो राजस्व वसूली की है वो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। और अब निरीक्षक Y N शर्मा के नेतृत्व में ASI सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने शराब पी कर वाहन चलाने वालो पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।
YN की टीम तेज धूप और भीषण गर्मी की परवाह किये बिना सुबह से देर रात तक ना सिर्फ वाहनों की जांच कर रहे है बल्कि ब्रीथ एनालाइजर के जरिये शराब पी कर वाहन चलाने वालों पर भी धारा 185 के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही कर भारी भरकम जुर्माना ठोक रहे है। यही वजह है कि दिनांक 30.अप्रैल 2026 को मसनिया मेन रोड NH - 49 में कार्यवाही करते हुए वाहन क्रमांक C G 11 AK 6677 के चालक शेख फारूख पिता शेख गफूर खान उम्र 31 साल निवासी बाराद्वार, वाहन क्रमांक CG 04 QE 0802 के चालक शिव शंकर चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार और वाहन क्रमांक CG 11 AC 5483 के चालक राहुल साहू पिता संत राम साहू उम्र 36 साल निवासी पुरानी बस्ती कोरबा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।
इस मामले में पंचनामा तैयार कर वाहनो को मौके पर जप्त किया गया और तीनों वाहन के चालको का मेडिकल परीक्षण कराकर सक्ती न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा उक्त चालको को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत 35,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें एवं यातायात नियमों का पालन करें।















