प्रेमिका ने पहले प्रेमी को पिलाया जम कर शराब , उसके बाद किया ऐसा कांड की पुलिस के भी उड़ गए होश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने पहले प्रेमी को पिलाया जम कर शराब , उसके बाद किया ऐसा कांड की पुलिस के भी उड़ गए होश
पटना 18 दिसम्बर 2021 -  बिहार के पूर्णिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जान कर लोगों की रुह कांप गई है. इस हैरान करने वाली खबर में एक प्रेमिका ने अपने ही हाथों अपने प्रेमी की हत्या कर दी. यही नहीं हत्या कर उसने शव को अपने पलंग के नीचे दफना दिया कहा जा रहा है कि उसने इस घटना को अंजाम जमीन विवाद के कारण दिया है।

पुलिस ने प्रेमी का शव बरामद कर लिया है. मृतक की पहचान लैंड ब्रोकर संपत पासवान के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वह एक हफ्ता पहले संपत पासवान लापता हो गया था. इसके बाद परिजनों ने संपत के अपहरण की आशंका जताई थी. पुलिस ने मोबाइल के काल डेटा रिकॉर्ड के आधार पर शक होने पर जब प्रेमिका से सख्‍ती से पूछताछ की, तब घटना का राज खुला।

जमीन विवाद में प्रमिका ने ही अपने प्रेमी की हत्‍या कर उसके शव को बेडरूम में दफना दिया. फिर उसके ऊपर पलंग बिछाकर सोने लगी. इसके बाद घर में खोदाई कर शव को बरामद करते हुए आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस खौफनाक घटना से इलाके के लोग सन्‍न हैं।

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध और जमीन विवाद में प्रेमिका ने संपत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. परिजनों ने एक हफ्ते पहले संपत के गायब होने की सूचना सदर थाना में दी थी. घटना पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के चौहान टोला खुश्कीबाग की है. संपत पासवान की हत्या आशा देवी ने की थी.

हत्‍या से पहले उसने संपत पासवान को जमकर शराब पिलाई, फिर सोते ही चाकू से गोद कर हत्या कर दी. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि जमीन के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान प्रेमिका ने घर में मौजूद चाकू से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साथियों के साथ मिलकर उसके शव को बेड के नीचे दफना दिया।

पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतलें मिली हैं. महिला ने पुलिस को भ्रमित करने की पूरी योजना बनाई थी. योजना के अनुसार उसने संपत पासवान को बुलाया और रात भी संपत के साथ नए घर में गुजारने की योजना बनाई. संपत को शराब पिलाकर नशे की हालत में संपत्ति अपने नाम कराने की योजना बनाई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक के दोनों चप्पल और हत्या में इस्तेमाल चाकू खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास फेंक दिए. मृतक के मोबाइल का लोकेशन सोमवार को बंगाल के नंदीग्राम बता रहा था आशंका जताई जा रही है कि महिला ने मोबाइल को गुलाब बाग जीरो माइल से बंगाल की ओर जाने वाले किसी ट्रक में रख दिया होगा. आरोपित महिला का पति फिलहाल शराबबंदी कानून के तहत जेल में है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित महिला की सुबोध सिंह से दूसरी शादी हुई है. महिला का पति ट्रक चालक है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH