छत्तीसगढ़ के 2 राईस मिल पर लगा सरकारी ताला , करोड़पतियों के कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान

कोंडागांव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 2 राईस मिल पर लगा सरकारी ताला , करोड़पतियों के कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान
कोण्डागांव 15 दिसम्बर 2021 - बुधवार को केशकाल विकासखण्ड के गौरगांव स्थित सृष्टि अक्षत उद्योग राईस मिल एवं गारका स्थित अली राईस मिल पर धान उपार्जन आदेश के उल्लंघन हेतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर मिल को सील करने की कार्यवाही की गई। 

इस हेतु सर्वप्रथम संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी के नेतृत्व में SDM केशकाल डीडी मण्डावी , तहसीलदार आशुतोष शर्मा , जिला खाद्य अधिकारी दिनेश्वर प्रसाद , सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक केशकाल द्वारा संयुक्त दल गठित कर गौरगांव स्थित उद्योग पहुंचे। जहां मिल मालिकों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर मिल के दरवाजों पर ताला लगाकर सील कर दिया गया। इस दौरान मिल में 138 कट्टा धान भी रखा पाया गया।

बता दे की सृष्टि अक्षत राईस मिल में 04 दिसम्बर को दल द्वारा जांच की गई थी। जिसमें मिल संचालकों द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग धान उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 6 (1)(2)(3) एवं 12 का उल्लंघन पाया गया। जिसके तहत् आज मिल पर कार्यवाही हुई। सृष्टि अक्षत उद्योग राईस मिल में अनुबंध अनुसार कुल 112000 क्विंटल उठाव किया जाना था, जिसमें अब तक डीओ के अनुसार 85280 क्विंटल ही धान का उठाव किया गया है। जिसके अनुसार जमा योग्य चांवल 57137.60 क्विंटल था। जिसमें से मिलर द्वारा 55032.02 क्विंटल ही जमा किया गया था। जबकि 2105.58 क्विंटल चांवल जमा कराना शेष है। 

इसी प्रकार अली राईस मिल द्वारा बैंक गारंटी जमा नहीं की गई थी एवं धान के उठाव हेतु अनुबंधित मात्रा का उठाव नहीं किया गया था। जिसके लिए मिल पर कार्यवाही की गई। समाचार लिखे जाने तक पंचनामे की कार्यवाही जारी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कलेक्टर द्वारा कई बैठकों के माध्यम से राईस मिल के संचालकों को धान के नियत समय में उठाव एवं उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। इसके पश्चात् भी मिल संचालकों द्वारा गंभीरतापूर्वक काम न किये जाने पर कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH