दस करोड़ का गिफ्ट ले लेकर फँस गई जैकलीन फर्नांडिस , ED ने कसा शिकंजा तब दी यह सफाई

बॉलीवुड , 14-12-2021 5:22:13 AM
Anil Tamboli
दस करोड़ का गिफ्ट ले लेकर फँस गई जैकलीन फर्नांडिस , ED ने कसा शिकंजा तब दी यह सफाई
मुम्बई 13 दिसम्बर 2021 - सुकेश चंद्रशेखर और 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लेकर कई खुलासे हुए हैं। 

इस चार्टशीट के मुताबिक रंगदारी मामले के मास्टर माइंड सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को करीब 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को एक विदेशी घोड़ा , गुच्ची के तीन डिजाइनर बैग , शेनल और गुच्ची के कपड़े  , लुई वीटॉन के शूज , दो डायमंड ईयररिंग , मल्टीस्टोन ईयररिंग और दो हरमेस ब्रेसलेट गिफ्ट किए थे जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं।

इसके अलावा सुकेश ने उन्हें एक मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की थी, जो उन्होंने वापस कर दी थी। सुकेश ने जैकलीन के जीजा वारेन फर्नांडिस के अकाउंट में भी 15,00,000 रुपए ट्रांसफर किए थे, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है। जैकलिन ने बताया कि इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन को 15 लाख रुपये कैश भी भेजे थे।

ईडी की चार्ज शीट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस ने 30 अगस्त और 20 अक्टूबर को रंगदारी मामले में जो अपना बयान दर्ज करवाया था, उसमें उन्होंने स्वीकार किया कि सुकेश ने उन्हें करोड़ों के गिफ्ट दिए थे। पूछताछ के दौरान जैकलीन ने बताया कि वह श्रीलंका की रहने वाली है और उसके माता-पिता बहरीन में रहते हैं। 

सुकेश चंद्रशेखर दिसंबर जनवरी साल 2021 से लगातार फोन कॉल कर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जैकलीन ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद जैकलिन के मेकअप आर्टिस्ट शान से सुकेश चंद्रशेखर ने फोन कॉल पर संपर्क किया और खुद को एक बड़ा गवर्नमेंट ऑफिशियल बताया। पिंकी ईरानी नाम की महिला ने जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट से सुकेश की मुलाकात करवाई। यही वो महिला है जो सुकेश के कहने पर ब्रांडेड कंपनी के शोरूम्स में जाया करती थी और वीडियो कॉल के जरिए वहां से जैकलीन के लिए लाखों के महंगे गिफ्ट खरीदा करती थी।

बाद में जैकलीन से बात होने पर सुकेश ने बताया कि वह जयललिता के परिवार से संपर्क रखता है। इसके अलावा उसने खुद को सन टीवी का मालिक भी बताया। उसने बताया कि वह जैकलिन का बहुत बड़ा फैन है और जैकलीन को लेकर सन टीवी के साथ मिलकर साउथ के लिए एक फिल्म बनाने के लिए भी ऑफर दिया था।

जैकलीन के मुताबिक तभी से दोनों संपर्क में आए। जैकलीन ने जांच एजेंसी को बताया कि फरवरी महीने में उसने सुकेश से फोन पर संपर्क किया था, जिसके बाद सुकेश ने जैकलीन को डेढ़ लाख डॉलर का लोन दिया, जो जैकलीन की अमेरिका में रह रही बहन के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH