छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कांग्रेस नेता के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला , दोनो गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
धमतरी , 04-12-2021 11:58:26 PM
धमतरी 04 दिसम्बर 2021 - धमतरी जिले में कांग्रेस नेता के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में घायल दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भखारा ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों को सिंगदेही गांव में दिनदाहड़े चाकू से मारने की कोशिश की गई। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किन कारणों के चलते कांग्रेस नेता के बेटों पर हमला हुआ है अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हिरासत में लिए चार आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है।

















