कोरबा - आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली , युवक का हॉस्पिटल में ईलाज जारी , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरबा - आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली , युवक का हॉस्पिटल में ईलाज जारी , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
कोरबा 29 नवम्बर 2021 - कुसमुंडा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक पर अज्ञात लोगों के द्वारा फायर करने की खबर आ रही है। क्षेत्र में बेलगाम हो चुकी पुलिसिंग की सुस्ती के कारण युवक पर जानलेवा हमला करने में अपराधी सफल हो गए है। इस घटना में युवक के पैर में गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नया बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार चौधरी अपने साथी दुजराम साहू के साथ किसी काम से बाइक पर कोरबा गया था। कुसमुंडा में रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवको ने सुमित पर फायरिंग की जिसमें उसके पैर में एक गोली लगी है। घायल होने के बाद वह भी मौके से किसी तरह अपनी जान बचा के भागा और एक बोलेरो गाड़ी को रुकवा कर अस्पताल तक पहुचा है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है।
 
जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुमित कुमार चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर के द्वारा थाना कुसमुंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि कल दिनांक 28 नवम्बर 2021 की रात्रि में करीब 10 बजे रेलवे साइडिंग कुसमुंडा के पास आरोपी राजा खान ,अशरफ खान और अभिषेक आनंद के द्वारा पूर्व रंजिश के कारण झगड़ा कर जांघ में गोली मार दिया है ।
प्रार्थी सुमित चौधरी को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा भेजा गया है फिलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 569/2021 धारा 307 भादवि 25 , 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है । आहत को आई चोट की प्रकृति , एक्स रे रिपोर्ट एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH