छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के सेल्समैन और गार्ड को बंधक बना कर 90 हजार की लूट , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 29-11-2021 10:01:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के सेल्समैन और गार्ड को बंधक बना कर 90 हजार की लूट , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
कोरबा 28 नवम्बर 2021 - कोरबा जिले में 3 लोगों ने मिलकर शराब दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने मिलकर पहले शराब दुकान के बाहर ही शराब पी। फिर अंदर घुसकर गार्ड और सेल्समैन को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में 90 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। कोरबा जिले के मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक उमरेली में देसी और विदेशी शराब दुकान संचालित है। यह दुकान रोज रात को 10 बजे बंद होती है। शनिवार रात को करीब 9 बजे 3 युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने पहले दुकान से शराब खरीदी और वहीं बाहर खड़े होकर शराब पी। इसके बाद करीब 9.30 बजे आरोपी दुकान के अंदर घुसे। इस पर गार्ड दिगम सिंह कंवर ने उन्हें अंदर जाने से मना कया। मगर उन्होंने एक न सुनी बल्कि अपने पास रखे कट्‌टा और चाकू से उसे धमकाया और मारपीट की। 

सेल्समैन अश्वनी राठौर और दिगम को बंधक बना लिया। आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे तक दोनों को बंधक बनाए रखा और दुकान के अंदर रखे 90 हजार नकद ले लिए और करीब 11 से 11.30 बजे के बीच भाग निकले। इसके बाद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी।

जब  तक पुलिस के टीम मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान में लगे CCTV के DVR भी ले उड़े हैं। जिसके चलते आरोपियों को पकड़ने में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी नहीं जानते की आरोपी कौन हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH