बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ा , विदेश से आने वाले 281 संदिग्‍ध लोगों की तलाश करने में जुटा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग

बिहार , 29-11-2021 1:49:32 AM
Anil Tamboli
बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ा , विदेश से आने वाले 281 संदिग्‍ध लोगों की तलाश करने में जुटा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग
पटना 28 नवम्बर 2021 - कोविड के नए वैरिएंट को लेकर बिहार में चिंता बढ़ गई है। इस नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से बिहार लौटने वाले 281 लोगों की तलाश कर उनकी कोविड जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को इस आशय के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार के पते पर बनाये गए पासपोर्ट के आधार पर  विदेश से लौटने वाले इन सभी यात्रियों की सूची बिहार को भेजी है। सूची में सबसे अधिक पटना में 50 से अधिक लोग विदेश से लौटे हैं।

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार सामान्य रूप से विदेश से लौटने वाले यात्रियों की सूची राज्यों को उपलब्ध कराती है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को इस प्रकार के 281 लोगों की सूची भेजी गई है। सूची संबंधित जिलों को भेज दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके पते पर पहुंच कर उनकी जांच करेगी। जांच के क्रम में विदेश से लौटने वाले में अगर कोरोना पाजिटिव पाए जाते हैं तो उनकी जिनोम सिक्वेंसिंग होगी। ताकि यह पता चले कि उस वायरस का वैरिएंट कौन सा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आवश्यक नहीं है कि जिन लोगों ने बिहार के पते पर अपना पासपोर्ट तैयार कराया है वह बिहार में रहते हों। विदेश से लौटने वाले दिल्ली , मुंबई , कोलकाता , हैदराबाद , चेन्नई सहित अन्य एयरपोर्ट पर भी उतर सकते हैं। यह भी हो सकता है कि वें बिहार नहीं लौटे हों। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में जांच कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH