छत्तीसगढ़ - SECL माईन्स में बड़ा हादसा , कोयला गिरने से एक मजदूर की मौत , प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SECL माईन्स में बड़ा हादसा , कोयला गिरने से एक मजदूर की मौत , प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
कोरबा 28 नवम्बर 2021 - कोरबा जिले में SECL के बांकीमोंगरा कोल परियोजना में एक हादसा में जमीन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है काम करते वक्त कोयले का बड़ा हिस्सा उसके शरीर पर गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई इस मामले में कोल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है हादसे के बाद मृतक शव को मालवाहक गाड़ी में वाहन में डाल कर हॉस्पिटल ले जाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था शनिवार रात को वह रात ड्यूटी में आया था सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होती इसके पहले ही करीब 4 से 5 बजे के बीच ये हादसा हो गया बांकीमोंगरा कोल परियोजना के तहत जमीन के नीचे से कोयला निकालने का काम किया जाता है यहां अलग  अलग शिफ्ट में करीब 200 मजदूर काम करते है।

सुबह रामचरण इस अंडरग्राउंड परियोजना में ड्रीलर मशीन के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहा था इसी दौरान अचानक किनारे की तरफ से कोयले का एक बड़ा हिस्सा उसके शरीर में गिर गया कोयले का हिस्सा गिरने के बाद उसने जोर से आवाज लगाई इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और  किसी तरह से कोयले को उसके शरीर से हटाया वहीं कर्मचारियों ने घायल मजदूर को हॉस्पिटल ले जाने के लिए प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की मगर काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद साथी मजदूर उसे मालवाहक गाड़ी से लेकर एसईसीएल के अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में बांकीमोगरा पुलिस से भी शिकायत हुई है जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और इस मामले में अभी तक प्रबंधन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH