छत्तीसगढ़ - डायल 112 के ड्राईवर की हत्या की गुत्थी सुलझी , पिता और पुत्र ने दिया था वारदात को अंजाम

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डायल 112 के ड्राईवर की हत्या की गुत्थी सुलझी , पिता और पुत्र ने दिया था वारदात को अंजाम
अम्बिकापुर 27 नवम्बर 2021 - सरगुजा पुलिस ने डायल 112 के के चालक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल 26 नवंबर की सुबह मणीपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश सुंदरपुर जंगलपारा में रोड पर पड़ी हुई है , सूचना पर चौकी प्रभारी मणीपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और घटना के संबंध में चौकी मणीपुर में मर्ग क्रमांक 145 / 21 धारा 174 जा.फौ. एवं अपराध क्रमांक 1269 / 21 धारा 302 , कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुज़ा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में FSL और डॉग स्क्वायड की टीम तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए।

विवेचना के दौरान पता चला की उक्त शव डायल 112 के चालक सोनूलाल यादव पिता कुंजबिहारी यादव ( उम्र 25 वर्ष ) निवासी केशवपुर जिला सूरजपुर का है जो 26 नवंबर को सूचना के पूर्व शाम को अपने मित्र रमेश नेहरा के साथ बाइक में बैठकर सुन्दरपुर जंगलपारा गये थे।

जहां वे दोनो चौधरी राम के घर के सामने आपस में बात कर रहे थे जिस पर चौधरी राम अपने घर से निकला और उनको वहां से जाने के लिये बोला जिससे मृतक और चौधरी राम के बीच वाद विवाद हो गया जिस पर चौधरी राम का बेटा शिवभजन कुल्हाड़ी लेकर मृतक की ओर दौडा विवाद को बढ़ते देख घटना स्थल से राकेश नेहरा सोनूलाल को छोड़कर भाग गया सोनूलाल को आरोपी शिवभजन पिता चौधरी राम और स्वयं चौधरी राम के द्वारा प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपी को 12 घंटे के अन्दर पतासाजी कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज , सिदीयुस लकड़ा , प्रधान आरक्षक विपीन तिवारी , आरक्षक चंचलेश सोनवानी , सरोज , अरविन्द उपाध्याय , परवेज , नगर सैनिक आसीम पन्ना , सायबर सेल के प्रधान आरक्षक सुधीर सिहं प्रवीण राठौर आरक्षक विरेन्द्र पैंकरा सुयस शामिल रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH