छत्तीसगढ़ के सरकारी शराब दुकान में बिक रहा था मिलावटी शराब , उड़नदस्ता टीम ने छापा मार कर किया खुलासा

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सरकारी शराब दुकान में बिक रहा था मिलावटी शराब , उड़नदस्ता टीम ने छापा मार कर किया खुलासा
अम्बिकापुर 24 नवम्बर 2021 - पिछले कुछ दिनों से सरगुज़ा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर मिलावटी शराब बेचने के मामले में नंबर वन बनता जा रहा है। और ये बात किसी से छिपी नहीं है, इस संबंध में शराब प्रेमी भी कई बार विरोध जता चुके हैं। लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं होने की वजह से मिलावटी शराब बेचने का कारोबार फलता-फूलता रहा। हालांकि देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर अब मिलावटी शराब बनाने का खेल पकड़ा गया। 

दरअसल मंगलवार को आबकारी विभाग की बिलासपुर उड़नदस्ता टीम ने अम्बिकापुर शहर के गंगापुर शराब दुकान में छापामार की कार्रवाई कर मिलावटी शराब को पकड़ा है। उड़नदस्ता टीम की इस कार्रवाई से अगल-बगल के जिलों के शराब दुकानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जांच टीम को गंगापुर शासकीय शराब दुकान से शराब की बॉटल खोलने व सील करने की मशीन , खाली बोतलें , ढक्कन व कलर समेत अन्य सामान पाए गए हैं। जो संदेह के दायरे में हैं। और इससे स्पष्ट है कि मिलावटी शराब बेची जा रही है।

गौरतलब है कि अम्बिकापुर में मिलावटी शराब बेचने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित किराए के मकान में रहकर शराब दुकान का सेल्समैन द्वारा शराब में मिलावट का काम किया जा रहा था। पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई भी की थी। लेकिन कुछ दिनों तक मामला शांत रहने के बाद शराब में मिलावट का खेल फिर से शुरू हो गया है। 

कुछ शराब प्रेमियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अम्बिकापुर के गंगापुर में स्थित शासकीय शराब दुकान से खरीदा हुआ शराब पीने के बाद भी, शराब पीने जैसा नहीं लगता हैं। जिससे शराब में मिलावट होने की पूर्ण आशंका है। बहरहाल, शिकायत मिलने पर जांच के लिए अम्बिकापुर पहुंचे बिलासपुर उड़नदस्ता के उपायुक्त जीके भगत ने बताया कि कुछ मिलावटी शराब भी बरामद किए गए हैं। उच्च न्यायालय में प्रकरण दाखिल किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH