तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 04 छात्रों की मौत , आक्रोशित लोगो ने ट्रक में लगाई आग

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 04 छात्रों की मौत , आक्रोशित लोगो ने ट्रक में लगाई आग
मुंगेर 24 नवम्बर 2021 - खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग स्थित नजरी गांव में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रक और आटो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो की मौत मौके पर हुई, जबकि दो की इलाज के दौरान। वहीं, छह लोग जख्मी हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में आटो चालक सहित दो छात्र और एक छात्रा शामिल है। जख्मी छात्रों का इलाज खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक पर सामान नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। ट्रक का चालक और हेल्फर फरार हो गया। खड़गपुर और गंगटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई थी।

मंगलवार की सुबह ऑटो पर सवार होकर 10 छात्र छात्राएं ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ने के लिए गंगटा के मोहनपुर से खड़गपुर जा रहे थे। नजरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15) मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सात अन्य लोगों का खड़कपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान मोहनपुर गांव के सोनाली कुमारी (13) केशव कुमार (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मनीष कुमार उर्फ चीकू आटो चालक है।आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया है। घटनास्थल पर खड़गपुर और गंगटा थाना पुलिस कैंप कर रही है।
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 04 छात्रों की मौत , आक्रोशित लोगो ने ट्रक में लगाई आग

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH