छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , ज्वेलर्स के उपर जानलेवा हमला , अज्ञात आरोपी ने शोरूम में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , ज्वेलर्स के उपर जानलेवा हमला , अज्ञात आरोपी ने शोरूम में घुस कर दिया वारदात को अंजाम
कोरबा 22 नवम्बर 2021 - जिला मुख्यालय कोरबा में दिनदहाड़े सराफा व्यवसाई के साथ दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने की बड़ी घटना सामने आ रही है सराफा व्यवसाई को घायल अवस्था में ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ईलाज जारी है वहीं पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा पावर हाउस रोड लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक विनोद सोनी द्वारा रोज की तरह आज भी सुबह लगभग 12:30 बजे दुकान का संचालन किया जा रहा था इसी बीच जेवर ठीक कराने के नाम पर एक युवक लक्ष्मी ज्वेलर्स में आया और ज्वेलरी को रिपेयरिंग करवाने की बात कहने लगा और इसी बीच अज्ञात युवक द्वारा दुकान संचालक के ऊपर हथौड़े से ताबड़तोड़ 7 से 8 बार वार कर दिया गया इस हमले से दुकान संचालक के सिर पर गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए कोरबा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है । इस घटना के संबंध में पुलिस की जांच और संचालक के कथन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है । पुलिस के जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा , वही दिनदहाड़े इस तरह के प्राण घातक हमले को लेकर शहर के व्यापारियों के बीच एक बार फिर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH