छत्तीसगढ़ - शादीशुदा प्रेमिका को मिलने के लिए बुला कर युवक हुआ फरार , कुछ अनहोनी होती उससे पहले पहुँच गए मददगार

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादीशुदा प्रेमिका को मिलने के लिए बुला कर युवक हुआ फरार , कुछ अनहोनी होती उससे पहले पहुँच गए मददगार
कोरबा 22 नवम्बर 2021 - कोरबा शहर के मानिकपुर चौकी अंतर्गत एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला को प्यार में धोखा देने का मामला सामने आया है। जीपीएम जिले के मरवाही में रहने वाली महिला का प्रेम प्रसंग मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हो गया। महिला अपने पिता के मोबाईल से युवक से बातचीत किया करती थी। 

बातचीत के दौरान प्रेमी ने उसे मिलने के लिए कोरबा के बुलवा लिया। युवक के प्यार में अंधी विवाहिता कोरबा पहुँची और किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से युवक को फोन किया। इसके बाद युवक ने विवाहिता को मुड़ापार आने की बात कही। युवक की बात मान कर महिला मुड़ापार पहुंची और युवक को फोन किया लेकिन युवक ने अपना मोबाईल बंद कर दिया था परेशान महिला युवक की तलाश में इधर उधर भटकने लगी। 

वार्ड पार्षद के माध्यम से पुलिस तक यह बात पहुंची तब पुलिस हरकत में आई और महिला से बातचीत की फिर महिला को सखी सेंटर में रुकवाया और उसके परिजनों को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया , महिला के परिजन जब कोरबा पहुंचे तो पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में अभी तक किसी तरह की जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। पुलिस की छानबीन के दौरान युवक का नंबर बिहार का होना पाया गया है जो शायद कोरबा में  रह कर काम करता था। फिलहाल पुलिस युवक की पतासाजी कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी तरह का अपराध दर्ज नहीं किया है मामले की विवेचना जारी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH