छत्तीसगढ़ - अगले हफ्ते से नया बस स्टैंड तक चलेंगी 30 से अधिक सिटी बस , महंगे आटो के किराए से मिलेगी राहत

रायपुर , 22-11-2021 9:06:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अगले हफ्ते से नया बस स्टैंड तक चलेंगी 30 से अधिक सिटी बस , महंगे आटो के किराए से मिलेगी राहत
रायपुर 21 नवम्बर 2021 - भाठागांव में बनाए गए नए बस स्टैंड तक हर रूट के यात्रियों को पहुंचाने और उतरने वालों को वापस शहर या शहर के बाहर के हिस्से में लाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर सिटी बसों का संचालन धीरे-धीरे शुरू करा रहा है। प्रशासन के अधिकारियों ने हफ्ते भर में 30 से अधिक सिटी बसों का संचालन शहर में शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।

दरअसल लोगों को पहले पंडरी बस स्टैंड आने में दस से पचास रुपये तक खर्च करना पड़ता था लेकिन भाठागांव में बसों की शिफ्टिंग के बाद से एक मात्र साधन आटो व ई रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना दो सौ से तीन सौ रुपये तक वसूल रहे है।इसे ध्यान में रखकर शहर के हर रूट में सिटी बस चलाने का फैसला लिया गया है ताकि यात्री कम पैसे में बस स्टैंड तक पहुंच सके और वहां से शहर आने में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी खर्च बढ़ने से हो रही है। वजह ये है कि सिटी बसें बंद हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टैंड से शहर आने या वहां तक जाने के लिए आटो और ई-रिक्शा में काफी किराया देना पड़ रहा है।

इस परेशानी को दूर करने के लिए निगम ने 5 सिटी बसें शुरू कीं, लेकिन इन्हें नाकाफी माना जा रहा है। इसीलिए कलेक्टर ने निगम कमिश्नर समेत जिम्मेदार अफसरों के साथ बैठक की और तय हुआ कि कम से कम 30 सिटी बसें को एक हफ्ते के भीतर चालू कर दिया जाएगा। सिटी बसों के परमिट-फिटनेस को लेकर परिवहन अफसरों से भी बातचीत शुरू हो गई है।

सिटी बसों को शहर के चारों ओर के रास्तों में चलाया जाएगा। बलौदाबाजार, बिलासपुर, भिलाई और गरियाबंद से आने वाली बसों के रास्ते में सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा शहर की प्रमुख सड़कों जैसे जयस्तंभ चौक, डीकेएस, नगर घड़ी चौक, कालीबाड़ी चौक समेत कई जगहों से भी सिटी बसों से लोगों को रांवाभाटा बस टर्मिनल तक पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर ने अफसरों से कहा कि सभी सिटी बसों का रूट चार्ट तैयार कर लिया जाएगा। जहां जरूरत है वहां बसों का स्टॉपेज भी बढ़ा दिया जाए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH