राजधानी रायपुर में प्रापर्टी डीलर को आग लगा कर जिंदा जलाने का मामला निकला फर्जी , जाने क्या था असली मामला

रायपुर , 22-11-2021 12:50:09 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में प्रापर्टी डीलर को आग लगा कर जिंदा जलाने का मामला निकला फर्जी , जाने क्या था असली मामला
रायपुर 21 नवम्बर 2021 - राजधानी रायपुर में प्रापर्टी डीलर को आग लगा कर जान से मारने की घटना में एक नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ प्रापर्टी डीलर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी और बदनामी के डर से बाद में कहानी गढ़कर दूसरे को फंसा दिया था।

बता दें कि राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में 17 नवंबर की रात प्रापर्टी डीलर अभिषेक राय के साथ आगजनी की घटना हुई थी। इसमें अभिषेक राय के बताए अनुसार, आरोपी प्रणाम वर्मा उर्फ तूफान ने पैसों के लेन-देन के विवाद पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। उक्त घटना में 30 प्रतिशत झुलसे अभिषेक राय को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल दाखिल किया गया था, वहीं दूसरी तरफ घटनाक्रम पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए साइबर सेल की मदद से घटना में आरोपी बताए गए प्रणाम वर्मा को 24 घंटे के भीतर बस्तर से गिरफ्तार किया था।

लेकिन मामला कुछ अलग था। पुलिस जाँच के दौरान पता चला कि अभिषेक राय का एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध था और महिला को उसने रात के वक्त विधानसभा रोड में मिलने के लिए बुलाया था, जहां पर दोनों के बीच मुलाकात के दौरान विवाद होने पर अभिषेक ने खुद अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर अपने को आग लगा ली थी। महिला ने आनन-फानन में आग को बुझाया था। इसके बाद मामले का खुलासा होने पर बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर आग लगाने की कहानी गढ़ी थी।

इस घटना की गुत्थी सुलझने के बाद पुलिस प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक राय के खिलाफ आईपीसी की धारा 182/ 211 के तहत मामला दर्ज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं इस घटना में तूफान वर्मा को गिरफ़्तारी से उन्मोचित करने पुलिस ने कल कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है। 307 हत्या का प्रयास का केस को विलोपित करने भी पुलिस कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH