आज का राशिफल , दिनांक 21 नवम्बर 2021 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 21-11-2021 11:41:02 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 21 नवम्बर 2021 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 21 नवम्बर 2021 दिन रविवार - 

मेष राशि - आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला होगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत होगी।

वृष राशि - आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी |छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। 

मिथुन राशि - दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद लेंगे। परिवार में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि - आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लवमेट्स के रिश्तों में मिठास भरेगी। ऊनी कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। 

सिंह राशि - आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार है। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर में नन्हें मेहमान आने की सम्भावना है।

कन्या राशि - कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।

तुला राशि - इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रहेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लव मेट्स से उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि - आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा, सारे कार्य समय रहते पूरे हो जाएंगे। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा। 

धनु राशि - किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे।

मकर राशि - कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे हो जायेंगे। आपको अनुभवी लोगों से कुछ नई चीजें सिखाने को मिलेंगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए उनके पसंद की ज्वेलरी खरीदेंगे। आप छोटी-छोटी चीजों  में भी खुशी तलाश लेंगे, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जायेंगे।

कुंभ राशि - जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी।

मीन राशि - किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रा आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH