छत्तीसगढ़ - जल्दबाजी के चक्कर मे बाईक सवार युवक की गई जान , गाँव मे पसरा मातम

कोरबा , 21-11-2021 4:33:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जल्दबाजी के चक्कर मे बाईक सवार युवक की गई जान , गाँव मे पसरा मातम
कोरबा 20 नवम्बर 2021 - जल्दबाजी के चक्कर में युवक की जान चली गई। बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रैक में युवक की बाइक फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार उछल कर 200 मीटर दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची और बाइक को निकलवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक दशरथ भाटा उरगा निवासी राजाराम कोरबा रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करने वाली ठेका कंपनी में काम करता था। रोज की तरह शनिवार सुबह भी करीब 6.15 बजे काम पर निकला था। उरगा में रेलवे फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में उसने बाइक को नीचे से निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बाइक का पहिया रेलवे ट्रैक में फंस गया। 

राजाराम बाइक का पहिया निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी मालगाड़ी आ गई। तेज रफ्तार से आई मालगाड़ी से राजाराम को बचने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की टक्कर लगते ही बाइक के साथ ही राजाराम भी उछल कर करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत विक्षत हो गया। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा देख आसपास के लोगों ने GRP को सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दे दी है। इसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH