छत्तीसगढ़ - दो बाईक में जबरदस्त टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत , एक की हालत गंभीर
रायपुर , 20-11-2021 9:46:44 AM
रायपुर 19 नवम्बर 2021 - राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। दतरेंगा के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मृत लोगों की पहचान राजू लाल निषाद 45 वर्ष जुलुम गांव , शिव कुमार साहू 28 वर्ष कटनी मध्यप्रदेश , भोला प्रशाद 32 ग्राम आमदी अभनपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल ऊदल चंद 30 वर्ष आमदी अभनपुर निवासी है जिसका ईलाज चल रहा है।















