छत्तीसगढ़ में कोरोना ने शुक्रवार को मारी उछाल , रायपुर जिला टॉप पर तो जशपुर जिला दूसरे नंबर पर , देखे जिले वार आँकड़े
रायपुर , 20-11-2021 8:33:08 AM
रायपुर 19 नवम्बर 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार को 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. और 17 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में आज एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
शुक्रवार को मिले 35 नए मरीज और स्वस्थ होकर 17 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद अब राज्य में सक्रिय मरीजो की संख्या 290 हो गई है बात करे आज हुए कोरोना जाँच की तो आज 16372 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।
अगर बात करे जिले वार आँकड़ो की तो रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 12 नए मरीजो की पहचान की गई है इसी तरह दुर्ग जिले से 05 , राजनांदगांव से 01 , बेमेतरा से 01 , धमतरी से 01 , महासमुंद से 01 , रायगढ़ से 01 , जशपुर से 07 , दंतेवाड़ा से 05 और अन्य राज्य से 01 नए मरीज शामिल है।















