कोर्टरूम में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर ने जज पर तान दी पिस्टल , वकीलों ने दोनों की पिटाई करने के बाद बनाया बंधक

बिहार , 19-11-2021 10:52:58 AM
Anil Tamboli
कोर्टरूम में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर ने जज पर तान दी पिस्टल , वकीलों ने दोनों की पिटाई करने के बाद बनाया बंधक
मधुबनी 19 नवम्बर 2021 - बिहार के मधुबनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला व्यवहार न्यायालय में एक सब इंस्पेक्टर और एसएचओ ने जज के चेंबर में घुसकर उन पर बंदूक तान दी। जैसे ही लोगों तक यह खबर पहुंची तो हंगामा मच गया है। चेंबर में जज के साथ मारपीट भी होने की खबर है। इस घटना के बाद वकील चेंबर में पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के चंगुल से जज को छुड़ाया और दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की गई।

वकीलों ने घटना का विरोध करते हुए आरोपी दोनों पुलिसकर्मयों को वहीं बंधक बना लिया। मधुबनी के झंझारपुर कोर्ट में एडीजे अविनाश कुमार पर यह हमला अचानक किया और आरोपियों ने बहस के दौरान अविनाश कुमार पर पिस्तौल तान दी। हालांकि वकीलों के वहां पहुंचने से जज को सुरक्षित बचा लिया गया। बचाव करने आए वकीलों को भी चोट लगने की खबर सामने आई है।

इस घटना को पटना हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया है। खबर के अनुसार पटना उच्च न्यायालय ने आज मधुबनी जिले में दो पुलिस अधिकारियों द्वारा झंझारपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार पर हमले का स्वत: संज्ञान लिया है। बिहार के डीजीपी को 29 नवंबर को मामले की सुनवाई के लिए पेश होने के लिए कहा है।    

आपको बता दें कि एडीजे अविनाश कुमार अपने फैसलों के लिए मशहूर हैं और कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुलिस विभाग पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था की एसपी को कानून की जानकारी नहीं है और उन्हें प्रशिक्षण लेने का आदेश दिया है। खबर के मुताबिक इसी को लेकर दोनों पुलिसकर्मी नाराज थे और जज पर भड़के हुए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH