छत्तीसगढ़ में पूरी तरह अनलॉक होंगे स्कूल , स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी छात्रो को एक साथ स्कूल बुलाने का भेजा प्रस्ताव

रायपुर , 19-11-2021 1:37:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पूरी तरह अनलॉक होंगे स्कूल , स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी छात्रो को एक साथ स्कूल बुलाने का भेजा  प्रस्ताव
रायपुर 18 नवम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ में स्कूल अब पूरी तरह अनलॉक होंगे। कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को एक साथ स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 22 नवंबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसका अंतिम फैसला होगा। अभी तक 50 % स्टूडेंट को ही बुलाया जा रहा था।

कोरोना संकट के समय से बंद स्कूल इस साल 2 अगस्त से खोल दिए गए थे। इनमें प्राइमरी कक्षाओं के अलावा 8वीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ही संचालित हुईं। करीब एक महीने बाद स्कूल की सभी कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए खोल दी गईं। शर्त यह थी कि स्कूल खोलने से पहले पालकों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से सहमति लेनी हाेगी। 

कक्षाओं में एक दिन में कुल दर्ज संख्या के 50% यानी आधे बच्चों को ही बुलाया जाता है। अब स्कूल शिक्षा विभाग सभी को एक साथ बुलाने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, कोरोना के केस कम है इसलिए पूरे 100% की उपस्थिति में स्कूल खुलेंगे इस पर विचार किया जा रहा है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है इस बारे में चर्चा होगी। उसके बाद उस पर फैसला लिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा जीवन के पथ पर आगे तो बढ़ना ही है। लेकिन सावधानी रखनी होगी। बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है। जो स्टाफ आएंगा उनका 100 % टीकाकरण तो होना चाहिए। हर स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए।

स्कूलों में कोरोना का संकट अभी भी बना हुआ है। बुधवार को ही बिरगांव के एक निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है। प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है। छात्रा के संपर्क में आए परिजनों, स्कूल स्टाफ, सहपाठियों के नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग वहां कैंप लगाकर जांच करने वाला है। इससे पहले भी महासमुंद और बलौदा बाजार के स्कूलों में कई बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH