यह कैसा प्यार ? तीन साल तक रहे लिव इन मे और जब पुलिस में नौकरी लगी तो कह दिया बॉय बॉय

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यह कैसा प्यार ?  तीन साल तक रहे लिव इन मे और जब पुलिस में नौकरी लगी तो कह दिया बॉय बॉय
पटना 18 नवम्बर 2021 -  महिला थाने में मंगलवार को प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रेमिका थाने पहुंच गयी. जिसके बाद प्रेमी युगल को थाने में बैठा कर समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की गुहार लगायी है. दरअसल प्रेमिका बीकॉम की पढ़ाई करने के लिए साल 2019 में सीवान से पटना के गर्दनीबाग पहुंची थी।

इस बीच महनार का रहने वाला अंकुश कुमार BA की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने पटना पहुंचा था. दोनों पटना के गर्दनीबाग स्थित एक लाइब्रेरी में शाम के वक्त शांत जगह पर पढ़ाई करने पहुंचते थे. लाइब्रेरी जाने के दौरान दोनों के बीच का प्रेम बढ़ने लगा. धीरे-धीरे जब प्रेम का परवान चढ़ने लगा तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

इन दोनों के बीच 3 वर्षों से लगातार पति-पत्नी की तरह संबंध बनता चला गया. इस बीच प्रेमिका ने अपनी बी कॉम की पढ़ाई पूरी कर ली और प्रेमी अंकुश कुमार का BA की परीक्षा पास करने के बाद बिहार पुलिस में सेलेक्शन हो गया. प्रेमी की नौकरी लगते ही प्रेमिका खुश हो गयी. इस बीच प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी से शादी की बात छेड़ी, तो प्रेमी किसी तरह शादी से कटने लगा. नौकरी लगते ही दूरियां बढ़ गयीं और बाद में शादी से इन्कार कर दिया।

प्रेमी युगल को थाने में बुलाकर आपस में सहमति के बाद शादी कर लेने का प्रस्ताव दिया गया. इसके बावजूद शादी के लिए दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बनी. बाद में नाराज प्रेमिका ने महिला थाने में शादी के झांसा के नाम पर अवैध संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी अंकुश से जब बात की तो अंकुश शादी के लिए तैयार हो गया है. वहीं, दोनों के बीच यह सहमति बनी है कि आपसी परिवार के बीच मिलकर प्रेम प्रसंग को अरेंज मैरिज में बदला जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH