राजधानी रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर को जिन्दा जलाने का प्रयास , प्रापर्टी डीलर गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती , आरोपी फरार
रायपुर , 18-11-2021 11:51:58 AM
रायपुर 18 नवंबर 2021 - राजधानी रायपुर में बुधवार की देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है , घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है वहीं गंभीर रूप से झुलसे प्रॉपर्टी डीलर को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी प्रापर्टी डीलर का नाम अभिषेक राय बताया जा रहा है जो विश्रामपुरी कांकेर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम पैसे की लेनदेन को लेकर अभिषेक राय को तूफान वर्मा नाम के शख्स ने फोन कर बुलाया और फिर विवाद होने पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। अभिषेक रॉय 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका है और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तूफान वर्मा फरार हो गया है , पुलिस टीम आरोपी को तलाशने में जुट गई है।
बता दे की अभिषेक रॉय विश्रामपुरी कांकेर से कुछ दिनों पहले ही दुर्ग के अमलेश्वर अपने दोस्त के घर पर रहने आया था और यही पर रह कर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करता था।















