नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करता था CRPF का जवान , झारखंड ATS ने किया गिरफ्तार

झारखंड , 17-11-2021 10:07:33 AM
Anil Tamboli
नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करता था CRPF का जवान , झारखंड ATS ने किया गिरफ्तार
रांची 16 नवंबर 2021 - झारखंड एटीएस (ATS) ने जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान को रांची से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पकड़ा गया जवान अपराधियों और नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करता था उसके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

झारखण्ड एटीएस ने इसी कड़ी में नक्सलियों को आर्म्स और गोला बारूद सप्लाई करने वाले एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है, वो सप्लायर और कोई नहीं बल्कि सीआरपीएफ का एक जवान है, जो नक्सलियों को आर्म्स देता था.

आरोपी जवान की पहचान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के रूप में हुई है. उसे अब कानून का रक्षक नहीं बल्कि भक्षक कहा जा रहा है. क्योंकि वो नक्सलियों को आर्म्स सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाता था. उसके साथ दो सिविलयन ऋषि कुमार और पंकज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

मुख्य आरोपी अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा CRPF की 182 बटालियन के साथ पुलवामा में तैनात था. हालांकि वो 4 माह से फरार चल रहा था. 2017 से वह पुलवामा में तैनात था. इससे पहले अविनाश लातेहार मे भी तैनात रहा था।

ATS गिरफ्त में आया दूसरा आरोपी ऋषि कुमार रांची के हटिया में रहकर पहले कंस्ट्रक्शन का काम करता था उसने 2 ठेकेदारों संजय कुमार सिंह और मुजाहिद के नाम भी बताए हैं. एटीएस अब उनकी तलाश भी कर रही है. तीसरा आरोपी पंकज कुमार सिंह मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. लेकिन वर्तमान में वह धनबाद के भूली इलाके में रहकर कोयले का कारोबार कर रहा था।

इन तीनों आरोपियों के पास से इंसास रायफल के 450 कारतूस बरामद किए गए हैं. मामले की जानकारी देते हुए ATS के एस पी प्रशांत आनन्द ने बताया कि आरोपी भाकपा माओवादी और आपराधिक संगठनों को हथियार सप्लाई करता था. माओवादियों के अलावा ये अमन साव , हरेंद्र यादव , गया जेल में लल्लू खान शेरघाटी को भी हथियार सप्लाई करते थे. ये तीनों आरोपी संपर्क के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे. उसी जरिए इनका अवैध कारोबार चल रहा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH