चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट की तलाश में छत्तीसगढ़ पहुंची CBI की टीम , कोरबा सहित देश भर के 77 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

रायपुर , 17-11-2021 9:52:31 AM
Anil Tamboli
चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट की तलाश में छत्तीसगढ़ पहुंची CBI की टीम , कोरबा सहित देश भर के 77 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
रायपुर 16 नवम्बर 2021 - इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चला रहे अपराधियों की तलाश में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) छत्तीसगढ़ भी पहुंच गई है। CBI ने मंगलवार को देश के 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापा मारा। इसमें छत्तीसगढ़ का कोरबा भी शामिल था। जांच एजेंसी ने आरोपियों के ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण , मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया हैं अभी जांच जारी है।

CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एजेंसी ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण से संबंधित आरोपों पर 83 आरोपियों के खिलाफ 14 नवम्बर को 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए। यह आरोप लगाया गया था कि भारत और विदेशों स्थित व्यक्तियों के विभिन्न सिंडिकेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को प्रसारित कर रहे हैं। इनमें उसे डाउनलोड करने वाले और देखने वाले भी शामिल हैं। 

FIR में यह भी आरोप लगाया गया था कि लोग सोशल मीडिया ग्रुप और तीसरे पक्ष के होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर लिंक , वीडियो , तस्वीर , टेक्स्ट , पोस्ट और ऐसी सामग्री को होस्ट कर उसका प्रसार कर रहे हैं। जांच में देश भर में ऐसे 77 शहरों की पहचान हुई, जहां से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का यह सिंडिकेट ऑपरेट हो रहा था। 

CBI की विभिन्न टीमों ने मंगलवार सुबह इन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कोरबा की स्थानीय पुलिस को इस छापे के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। देर शाम CBI की ओर से बताया गया, तलाशी के दौरान अब तक कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट , मोबाइल , लैपटॉप आदि बरामद किए गए हैं। यह पता चला है कि कुछ व्यक्ति चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्यापार में शामिल थे।

देश भर में यहां-यहां पड़ा छापा

CBI का यह छापा देश भर में 77 स्थानों पर पड़ा। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कोंच (जालौन), मऊ, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में पड़े। गुजरात के जूनागढ़, भावनगर, जामनगर, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला में कार्रवाई हुई है। बिहार के पटना, सीवान, हरियाणा के यमुना नगर, पानीपत, सिरसा और हिसार भी छापे की जद में आए हैं। ओडिशा के भद्रक, जाजापुर, ढेंकानाल और तमिलनाडु के तिरुवलुरे, कोयंबटूर, नमक्कल, सेलम और तिरुवन्नामलाई में भी छापे पड़े हैं। राजस्थान के अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, नागौर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र के जलगांव, सलवाड़, धुले, छत्तीसगढ़ के कोरबा और हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी CBI पहुंची है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बताया है, अभी तक की इकट्‌ठा हुई जानकारी के मुताबिक 50 से अधिक समूह हैं जिनमें 5 हजार से अधिक अपराधी बाल यौन शोषण सामग्री साझा कर रहे हैं। इनमें से कई समूहों में विदेशी नागरिकों की भी संलिप्तता है। इनमें कम से कम 100 देशों के लोग हो सकते हैं। CBI औपचारिक और अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। आगे के सुरागों की तलाश और जांच जारी है।

सोर्स - दैनिक भास्कर

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH