बिहार के लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में एक्टर शुशांत सिंह राजपूत के 05 रिश्तेदारों सहित 07 लोगो की मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिहार के लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में एक्टर शुशांत सिंह राजपूत के 05 रिश्तेदारों सहित 07 लोगो की मौत
लखीसराय 16 नवम्बर 2021 - बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। जबकि चार अन्‍य लोग बुरी तरह घायल हैं। मरने वालों में पांच लोग फिल्‍म स्‍टॉर सुशांत सिंह राजपूत के रिश्‍तेदार बताए जा रहे हैं। उनके साथ कार ड्राइवर की भी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह थे। उनके दो बेटे , दो बेेटी और भगिना की भी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल वाल्मिकि सिंह की इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई। 

हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर मंगलवार की सुबह 6.10 बजे यह हादसा हुआ है। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में सूमो सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है। उनमें से एक वाल्मिकि सिंह की रास्‍ते में मौत की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सकदाहा भंडरा के लोग पटना से लौट रहे थे।

सभी हादसे में मारे गए लालजीत सिंह की पत्‍नी के दाह संस्‍कार में शामिल होने पटना गए थे। लालजीत सिंह पूरे परिवार के साथ पटना में रहते थे। पत्‍नी के देहांत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम के लिए गांव जा रहे थे। परिवार के कुल 15 लोग दो वाहनों पर सवार थे। उनमें से एक टाटा सुमो हादसे की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सिंकदरा-शेखपुर मुख्‍य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास पहुंचते ही एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टाटा सुमो की आमने-सामने की टक्‍कर हो गई। ट्रक, पटना की ओर जा रहा था जबकि टाटा सुमो में सवार लोग जमुई खैरा जा रहे थे। 

हादसे में मारे गए लोगों में लालजीत सिंह, भगिना नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भगिना देवी देवकी, डेजी कुमारी और ड्राइवर चेतन कुमार शामिल हैं। ड्राइवर, खैरा थाना क्षेत्र के सोनपे का बताया जा रहा है। वहीं बाल्मीकि सिंह और प्रसाद कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिकंदरा में प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।
बिहार के लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में एक्टर शुशांत सिंह राजपूत के 05 रिश्तेदारों सहित 07 लोगो की मौत
बिहार के लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में एक्टर शुशांत सिंह राजपूत के 05 रिश्तेदारों सहित 07 लोगो की मौत

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH