छत्तीसगढ़ कांग्रेस निकालेगी जन जागरण पदयात्रा , PCC चीफ होंगे शामिल , पढ़े पूरा शेड्यूल
रायपुर , 15-11-2021 12:25:47 AM
रायपुर 14 नवंबर 2021 - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दिनांक 16 नवंबर 2021 मंगलवार को सुबह 9.30 बजे रायपुर से ग्राम संबलपुर जिला धमतरी के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे ग्राम संबलपुर जिला धमतरी में जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम संबलपुर से ग्राम भोथली तक 7 किलोमीटर की आयोजित जग-जागरण पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे ग्राम संबलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे।
दिनांक 17 नवंबर 2021 बुधवार को सुबह 10 बजे रायपुर से ग्राम दहदहा जिला धमतरी के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे ग्राम दहदहा में जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम दहदहा से विश्रामगृह कुरूद तक 6 किलोमीटर की आयोजित जग-जागरण पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे ग्राम दहदहा से रायपुर के लिये रवाना होंगे।















