नक्सली आतंक , एक ही परिवार के 4 लोगों की फांसी पर लटका कर हत्या करने के बाद घर को बम से उड़ाया

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नक्सली आतंक , एक ही परिवार के 4 लोगों की फांसी पर लटका कर हत्या करने के बाद घर को बम से उड़ाया
गया 14 नवम्बर 2021 - बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने गया मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटका दिया है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं। नक्सलियों ने लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से एक घर को भी बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह , मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा लगाकर धमकी भी दी है, जिसमें लिखा है कि मारे गए लोग इंसानियत के हत्यारे हैं और उन्हें विश्वासघात करने की सजा दी गई है। नक्सलियों ने लिखा है कि ये चार हत्याएं उनके 4 साथियों अमरेश , सीता , शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था। आगे भी ऐसी कार्रवाई करते रहेंगे।

इस घटना के बाद लोगों में काफी दहशत है। नक्सली पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। कोई भी इस मामले में ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा। गया मुख्यालय से वरिस्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इस मामले पर SSP आदित्य कुमार ने कहा कि फिलहाल बिहार में स्थानीय चुनाव चल रहे हैं। नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। हत्या उसी जगह हुई है, जहां पहले 4 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH