नया लेबर एक्ट लागू , ऑफिस टाईम खत्म होने के बाद कर्मचारियों को किया कॉल तो बॉस को मिलेगी सजा

देश विदेश , 12-11-2021 10:46:32 AM
Anil Tamboli
नया लेबर एक्ट लागू , ऑफिस टाईम खत्म होने के बाद कर्मचारियों को किया कॉल तो बॉस को मिलेगी सजा
पुर्तगाल 12 नवम्बर 2021 - आगर आप ऑफिस जाने वाले व्यक्ति है, जो बॉस का फोन आने पर अलर्ट से हो जाते हैं। आज कॉर्पोरेट कल्चर में ऑफिस कॉल का जवाब देना जरूरी हो गया है, भले ही छुट्टी पर हो। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम ने इसे और भी बदतर बना दिया है। दुनिया भर के कर्मचारियों ने थकावट की शिकायत की है। इस बीच पुर्तगाल (Portugal) सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। एक अध्यादेश पास किया कि काम के घंटे शुरू होने से पहले या बाद में कर्मचारी को फोन करने वाले बॉस को सजा मिलेगी।

पुर्तगाल की श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री एना मेंडिस गोदिन्हो ने इस नए नियम के बारे में बताया। कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण घर से काम करना वास्तविकता बन गई है। ऐसे में रिमोट वर्किंग को सरल बनाया जरूरी है। इस लिए अध्यादेश गेमचेंजर साबित हो सकता है। यूरो न्यूज के अनुसार कई जगहों पर बॉस अपने कर्मचारियों को तंग करते हैं। वे काम पूरा होने के बाद भी कर्मचारियों को कॉल या मैसेज करते हैं। अपने स्टाफ पर एडवांस असाइनमेंट का दबाव डालते हैं। ऐसे में कर्मचारियों पर शारीरिक और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पुर्तगाल सरकार के अध्यादेश में कहा गया है, अगर किसी कर्मचारी के बच्चे की उम्र 8 साल से कम है, तो वह वर्क फ्रॉम होम की मांग कर सकता है। उसके बॉस को इस मांग को स्वीकार करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कंपनी पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। एना मेंडिस गोदिन्हो ने कहा कि संस्थानों को अपने स्टाफ को फिट और हेल्दी रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम करने से कंपनी की बिजली , पानी , इंटरनेट समेत कई खर्च बच रहे हैं। उन्हें यह लाभ अपने कर्मचारियों से बांटना चाहिए। बता दें पुर्तगाल सरकार का यह अध्यादेश उन्हीं कंपनियों पर लागू होगा जहां 10 से अधिक कर्मचारी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH