छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सरकारी रेस्ट हाउस में जुआ खेलते एल्डरमेन सहित कई नेता गिरफ्तार
बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
बलौदाबाजार 08 नवम्बर 2021 - सरकारी विश्राम गृह में मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तब किसी ने सोचा भी नहीं था की मंच पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले सत्ताधारी लोग जुआ खेलते पकड़े जाएंगे।
इस हाई प्रोफाइल छापामारी में नगर पालिका के एल्डरमैन के साथ साथ अलग अलग पद में रहने वाले 7 सफेदपोश लोग जुआ खेलते पकड़ाए है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28140 रुपये नगद सहित 52 पत्ती ताश जप्त किया है मामले की जानकारी मिलने पर SDM लवीना पाण्डे ने विश्राम गृह के प्रभारी इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
















