बड़ा हादसा , सुपरमार्केट के बाहर तेल टैंकर में भीषण विस्फोट , 91 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ो घायल

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा , सुपरमार्केट के बाहर तेल टैंकर में भीषण विस्फोट , 91 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ो घायल
फ्रीटाउन 07 नवम्बर 2021 - अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक तेल टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई है, और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। ये घटना उस वक्त हुई, जब 40 फीट लंबा तेल टैंकर सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकरा गया। इसके बाद इसमें भीषण विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। ये विस्फोट शहर के वेलिंगटन क्षेत्र में एक व्यस्त सुपरमार्केट के बाहर हुआ। स्थानीय मीडिया ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यहां के मेयर ने भी वीडियो फुटेज को देखने के बाद घटना को ‘भयावह’ बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि कितना नुकसान हुआ है, ये अभी बता पाना मुश्किल है। रॉयटर्स के मुताबिक सरकारी मीडिया ने मृतकों की संख्या 91 बताई है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल प्रशासन और दमकलकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि इस तटीय शहर में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं और जिन्होंने हाल के वर्षों में कई गंभीर आपदाओं का सामना किया है। इससे पहले मार्च महीने में शहर की एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से 80 से अधिक लोग झुलस हो गए थे और 5,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा। वहीं साल 2017 में भारी बारिश के कारण 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे, और भूस्खलन में लगभग 3,000 लोग बेघर हो गए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH