छत्तीसगढ़ के जेल से फरार खूंखार अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार , नाम बदल कर कर रहा था यह ब्यापार

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के जेल से फरार खूंखार अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार , नाम बदल कर कर रहा था यह ब्यापार
जशपुर 06 नवम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने PLFI नक्सली संगठन के सदस्य अनुराग उर्फ ढलढल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. नक्सली कई अपराधिक घटनाओं में शामिल था, लेकिन 2014 में जेल से फरार हो गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं. सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय अनुराग उर्फ ढलढल निवासी ढोठाटोली चौकी लोदाम नक्सली पी एल एफ आई संगठन में वर्ष 2011-2012 में शामिल होकर करीब 7 महीने तक कार्य किया है. वो नक्सली संगठन के द्वारा जान से मार डालने का भय होने से वजह रायफल और कुछ गोली लेकर अपने रिश्तेदार के यहां भाग गया था. नक्सली संगठन के 2 सदस्य उसकी तलाश करते पहुंचे, तो अनुराग बंदूक रायफल सहित जंगल पहाड़ की ओर चला गया।

उसने बंदूक को अपने परिचित बिरसा के यहां छोड़ दिया. 3-4 दिन बाद बिरसा को लोदाम पुलिस ने पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था. आरोपी अनुराग नक्सली संगठन में शामिल होने से पहले पैसे के लेन देन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया था. उसके बाद अनुराग और बिरसा के साथ जामटोली स्थित टॉवर में आग लगाने की घटना में शामिल था. झारखंड के रायडीह पुलिस ने अनुराग समेत चार आरोपियों को पकड़ा था. अनुराग गुमला जेल में 1 साल 2 महीने तक रहा, उसके बाद जशपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया. 3 महीने तक आरोपी जशपुर जेल में रहा।

कोर्ट में पेशी के दौरान जेल में भवन निर्माण हो रहा था, वहां से गरजू और धनेश्वर लोहे की 2 रॉड पैर में छिपाकर लाए और कोर्ट के जिस कमरे (हवालात) में रखे थे, वहां की दीवार में छेद कर अनुराग अपने 3 साथियों के साथ फरार हो गया. आरोपी अनुराग कुछ दिन जालंधर में रहा, फिर दिल्ली आकर एक व्यक्ति की डेयरी में नाम बदलकर पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को जानकारी मिलने के बाद नक्सली सदस्य अनुराग को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में बंद था. जिसे जशपुर पुलिस ने स्थाई वारंटी पर दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्राजिस्ट रिमांड पर लेकर आई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH