देश मे फूटा मोदी बम , पेट्रोल डीजल की कीमती में गिरावट करने के लिए राज्य सरकारों में मची होड़

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे फूटा मोदी बम , पेट्रोल डीजल की कीमती में गिरावट करने के लिए राज्य सरकारों में मची होड़
पटना 04 नवम्बर 2021 - दिवाली से ठीक पहले आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. आसमान छूती महंगाई और तेल यानी पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि के बीच केंद्र सरकार ने देश के लोगों को दीपावली का तोहफा इनकी कीमतों में कटौती करते हुए दिया है।

 केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है जिससे पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 10 रुपए सस्ता हो गया. केंद्र की इस घोषणा के बाद बिहार के लोगों को भी लगभग डबल फ़ायदा होगा. इस घोषणा के साथ ही बिहार में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत 5-10 रूपये प्रति लीटर से भी अधिक घटेंगे।

मोदी सरकार के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने भी बिहार में आम लोगों को दिवाली का तोहफा देने की तैयारी कर ली है. नीतीश सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट घटाने का फैसला लिया है. इससे पेट्रोल पर 1 रुपया 30 पैसा और डीजल पर 1 रुपया 90 पैसे और सस्ता हो जाएगा. केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल पर 5 रुपया और डीजल पर 10 रुपये की कटौती कर दी थी. दोनों राहतों के बाद बिहार के लोगों को पेट्रोल पर 6.30 रुपया और डीजल 11.90 रुपया सस्ता मिलेगा।

बिहार में गुरुवार यानी आज से ही डीज़ल के मूल्य में 11.90 रूपये की कमी हो जायेगी. कुल मिलाकर कहें तो बिहार के लोगों को डबल फ़ायदा होगा. सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी पेट्रोल-डीज़ल के दाम में ज़्यादा कमी होने की जानकारी दी है. दरअसल अभी तक राज्य सरकार पेट्रोल और डीज़ल पर अच्छा खासा टैक्स वसूलती थी. केंद्र सरकार जितने दाम पर बिहार भेजती है उस पर बिहार सरकार वैट लगाती है. दोनों सरकारों के फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही अन्य लोगों को भी इसका ज़्यादा फ़ायदा होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH