चर्चित जुड़वा भाइयों शिवनाथ और शिवराम की संदिग्ध मौत , हत्या , आत्महत्या या फिर नशा बना मौत की वजह पढ़े पूरी खबर

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चर्चित जुड़वा भाइयों शिवनाथ और शिवराम की संदिग्ध मौत , हत्या , आत्महत्या या फिर नशा बना मौत की वजह पढ़े पूरी खबर
बलौदाबाजार 31 अक्टूबर 2021 - छत्तीसगढ़ के चर्चित जुड़वा भाइयों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। बलौदाबाजार के खैन्दा गांव के रहने वाले जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत को कई लोग आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि कई लोग मौत पर संदेह भी जता रहे हैं। बचपन से शरीर से जुड़े दोनों भाइयों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। दोनो भाई इलाके और छत्तीसगढ़ में ही नहीं देश भर में चर्चित थे। अनूठी शारीरिक बनावट की वजह से काफी दूर दूर से लोग उन्हें देखने के लिए आते थे।

इधर जुड़वा भाइयों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है, वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर फिलहाल पहुंच गई है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पायेगी। आपको बता दे शिवराम और शिवनाथ सोशल मीडिया में काफी चर्चित थे। हाल ही में दोनों की पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भराते वीडियो खूब वायरल हुआ था। हालांकि घर वालों का ये भी कहना है कि एक दिन पहले दोनों बुखार हुआ था, लेकिन अचानक से हुई मौत के बाद पूरा मामला ही संदिग्ध हो गया है।

हालांकि शिवनाथ और शिवराम के चर्चित होने के साथ साथ नशे के भी आदि हो गये थे। उनकी मौत को नशे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहने को बोल रही है।

आपको बता दें कि शिवराम और शिवनाथ जुड़वा भाइयों की स्टोरी कई नेशनल और इंटरनेशनल टीवी शो में चली थी, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन भाइयों पर रिसर्च भी किया था। कई बार दोनों को शरीर से अलग करने की भी बात सामने आई थी, लेकिन शारिरीक बनावट की जटिलताओं की वजह से उन्हें अलग नहीं किया जा सका।
चर्चित जुड़वा भाइयों शिवनाथ और शिवराम की संदिग्ध मौत , हत्या , आत्महत्या या फिर नशा बना मौत की वजह पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH