छत्तीसगढ़ - दंपत्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी , 10 आरोपी गिरफ्तार , इस वजह से की थी हत्या

दंतेवाडा , 26-10-2021 11:17:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दंपत्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी , 10 आरोपी गिरफ्तार , इस वजह से की थी हत्या
दंतेवाड़ा 26 अक्टूबर 2021 - दंतेवाड़ा जिले के मुरकी गांव में दंपती की हत्या की पहेली को पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या में शामिल 10 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुरकी गांव निवासी इन सभी आरोपियों ने गांव के डबरी के पास कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर पति-पत्नी की हत्या की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि रामा ने एक कार्यक्रम के दौरान टंगिया लेकर उन्हें दौड़ाया था। सू 

17 अक्टूबर को 55 वर्षीय रामा ओयाम और 45 वर्षीय उसकी पत्नी मासे ओयाम का शव गांव की डबरी के पास मिला था। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 24 अक्टूबर को पुलिस को पता चला कि रामा का विवाद गांव के लोगों से ही हुआ था। इसके बाद ही उसकी और उसकी पत्नी की हत्या हुई है।

पुलिस ने गांव के 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 16 अक्टूबर को गांव में नवाखाई त्योहार मनाया जा रहा था। उस दौरान गांव के लोग नाच, गाना में व्यस्त थे। सभी नाचते-गाते राम ओयाम के घर गए थे। तभी रामा ने ग्रामीणों को टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। आरोपियों ने 17 अक्टूबर को वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब रामा ओयाम और उसकी पत्नी मासे गांव से पटेलपारा की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे वहां पर पहले से ही मौजूद थे। मौका मिलते ही सभी ने मिलकर पहले रामा और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। सभी ने मिलकर पहले दोनों के सिर पर टंगिया से वार किया था। फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी। दंपती की हत्या में मुरकी के रहने वाले सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा शामिल थे। पुलिस के सामने सभी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH