कोचिंग सेंटर से लौट रही 9 वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप , आरोपी ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोचिंग सेंटर से लौट रही 9 वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप , आरोपी ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
नवादा 24 अक्टूबर 2021 - बिहार के नवादा जिले में बीते शनिवार को एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां कोचिंग से पढ़कर लौट रही 9 वीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार ये घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र की बतायी जा रही है. छात्रा के चिल्लाने पर भाग रहे युवक को स्थानीय गांव वालों ने दौडा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे कादिरगंज ओपी की पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवनपुरा गांव के सचिन कुमार (19) को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आलाधिकारी ने घटनास्थल का भी जायजा लिया. पीड़िता के बयान पर शिकायत दर्ज कर लिया गया है.

यह मामला नवादा जिले में कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र इलाके का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह मूल रूप से कौआकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जाती है. उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही अपने नाना के घर पर रह रही थी. इस घटना के दौरान वह कादिरगंज बाजार में स्थित एक कोचिंग सेंटर से क्लास कर रोज की तरह पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी बीच घोसतावां नदी किनारे पहले से घात लगाये बैठे आरोपी ने उसे दबोच लिया. उसका मुंह बंद उसे खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया. जहां घटना के बाद भाग रहे आरोपी को गांव वालों ने पीड़ित लड़की चीख सुनकर पकड़ लिया।

गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता के बयान पर शनिवार को कादिरगंज ओपी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. वहीं, इस मामले में पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) और दुष्कर्म (IPC की धारा 376) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. महिला थाना की SHO को मामले का जांच-अधिकारी बनाया गया है. इस दौरान पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका वहां इलाज किया गया. इसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों की गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच की गई. मेडिकल जांच के बाद पीड़िता का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान कराया जाएगा वहीं पुलिस आरोपित को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि इससे पहले भी कादिरगंज ओपी में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का एक मामला दर्ज कराया गया था. इसे लेकर लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. हालांकि ये मामला घोसतावां गांव से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रास्ते से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया था. वहीं, पुलिस के मुताबिक घटना दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व से जुड़ा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH