बुरी तरह ED के शिकंजे में फँसी बॉलीवुड की यह दो मशहूर एक्ट्रेस

बॉलीवुड , 15-10-2021 5:29:11 AM
Anil Tamboli
बुरी तरह ED के शिकंजे में फँसी बॉलीवुड की यह दो मशहूर एक्ट्रेस
मुम्बई 14 अक्टूबर 2021 - सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब बॉलीवुड सेलेब्स भी फंसते दिख रहे हैं. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही से भी ईडी पूछताछ करने जा रही है. एक्ट्रेस ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं और कुछ देर में उनसे सवाल-जवाब किए जाएंगे।

खबर है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन के अलावा नोरा का भी कनेक्शन सामने आ रहा है. ईडी इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ करना चाहती है. इससे पहले जैकलीन को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है. बताया गया है कि सुकेश द्वारा जैकलीन को भी फंसाने की कोशिश की गई थी. इसी वजह से एक्ट्रेस से भी सुकेश को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं.

वैसे नोरा से तो पूछताछ हो ही रही है, इसके अलावा जैकलीन को भी फिर समन भेजा गया है. उन्हें कल पूछताछ में शामिल होने के लिए MTNL स्थित ED दफ्तर बुलाया गया है. दोनों नोरा और जैकलीन से PMLA एक्ट के तहत पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसी का जानने का प्रयास है कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।

इस केस की बात करें तो ये 200 करोड़ की एक रंगदारी से शुरू हुआ था जो जेल में बैठे सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी. बाद में इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल का भी हाथ सामने आ गया था और उनसे भी कई घंटे पूछताछ चली. पुलिस की तरफ से बताया गया कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ ठगी करने में चंद्रशेखर की मदद की थी।

बाद में इसी मनी लॉन्ड्रिंग के तार बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ने लगे. इस लिस्ट में सबसे पहले जैकलीन का नाम सामने आया जिन्हें लेकर कहा गया कि वे खुद सुकेश चंद्रशेखर के जाल में फंस गई थीं. खबर थी कि सुकेश द्वारा अपनी पहचान बदल जैकलीन को फोन मिलाया जाता था.

अब इसी कड़ी में ईडी जांच को आगे बढ़ाते हुए नोरा फतेही से पूछताछ करने जा रही है. नोरा इस मामले में किस तरह से जुड़ी हुई हैं, ये अभी साफ नहीं किया गया है. ऐसे में सिर्फ अटकलों का दौर है, लेकिन नोरा से पूछताछ का कारण साफ नहीं हो रहा है. अभी तक इस मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये सभी वसूली रैकेट में सक्रिय थे।
बुरी तरह ED के शिकंजे में फँसी बॉलीवुड की यह दो मशहूर एक्ट्रेस

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH