प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर की खुदकुशी की कोशिश , प्रेमिका की मौत और प्रेमी की हालत गंभीर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर की खुदकुशी की कोशिश , प्रेमिका की मौत और प्रेमी की हालत गंभीर
पटना 28 सितम्बर 2021 - आरा के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने पटना में खुदकुशी की कोशिश की है. राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा स्टेशन पश्चिमी केबिन के पास इस प्रेमी युगल ने हाई स्पीड ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की. इस हादसे में जहां प्रेमिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में युवक का दाहिना हाथ धड़ से कटकर अलग हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फतुहा GRP को दिए जाने के बाद फतुहा जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया है।

डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक की प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया है. पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतका और घायल युवक के पास से मिले पहचान पत्र से मृतका की पहचान भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के करमनिया गांव निवासी निशा कुमारी के रूप में की गई है वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के रहने वाले लालबाबू सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है, जो आपस में प्रेमी युगल बताए जाते हैं।

आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में असफल होने पर ही दोनों प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की. फतुहा जीआरपी ने मृतक युवती और घायल युवक के परिजनों को पूरे मामले से अवगत करा दिया है. परिजनों के फतुहा पहुंचने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. फतुहा स्टेशन पश्चिमी केबिन के पास सुबह-सुबह हुए इस हादसे से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH