कोरबा जिले के छोटे ब्यापारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर , रोजगार के लिए शासन देगा आर्थिक सहायता

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरबा जिले के छोटे ब्यापारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर , रोजगार के लिए शासन देगा आर्थिक सहायता
कोरबा 26 सितम्बर 2021 - कोरोना महामारी के कारण जिले के छोटे व्यापारियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में शासन द्वारा आर्थिक सहायता देकर आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग के छोटे दुकानदारों को शासन की ओर से ऋण प्रदान किया जायेगा। शासन की ओर से अधिकतम 10 हजार रूपये का अनुदान का लाभ भी दिया जायेगा। इसके लिए अनुसूचित जाति वर्ग के जिले के मूल निवासियों से 15 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गए हैं।

सीईओ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कोरबा ने बताया कि बैंक प्रवर्तित अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के ठेले, खोमचे, फेरी वाले, फल-सब्जी वाले, सड़क किनारे सामान बेचने वाले, रिक्शा चलाकर गुजारा करने वाले, टेलर, छोटे होटल, पान ठेला, मोची दुकान, मोटर साइकल मरम्मत एवं सायकल मरम्मत आदि विभिन्न छोटे व्यावसायियो को चिन्हांकित कर ऋण दिया जायेगा। सीईओ ने बताया कि कोविड-19 के कारण छोटे व्यावसायियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये ऋण दिया जा रहा है। ऋण के साथ ही अनुदान का भी लाभ छोटे व्यावसायियों को मिलेगा।

ऋण लेने के लिए आवेदकों को जाति संबंधी जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 40 हजार 500 रूपए एवं शहरी क्षेत्र के लिए 51 हजार 500 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक-आवेदिकाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के साथ पांचवी, आठवीं, दसवी कक्षा की अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति संलग्न करना होगा। आवेदक एवं आवेदिका द्वारा 10 रूपये के स्टाम्प पेपर में किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था से ऋण तथा अनुदान का लाभ नहीं लिया संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों को आवेदन पूर्ण रूप से भरकर सभी दस्तावेज लेकर कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कक्ष क्रमांक-27 में जमा करना होगा। आधे अधुरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH